उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

आक्रोशित छात्र छात्राओं ने घेरा विधायक का निवास, जमकर सुनाई खरी खोटी…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-काशीपुर में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में पहुँचे छात्र छात्राओं ने काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के निवास पर पहुँच कर जमकर नारेबाजी करते हुए स्नातक स्तरीय परीक्षा ( वीडियो/ वीपीडीओ) को रद्द कर दोबारा कराए जाने की मांग की। इस दौरान विधायक त्रिलोक चीमा के समक्ष आक्रोशित छात्र छात्राओं ने जमकर खरी खोटी भी सुनाई।

यह भी पढ़ें 👉  खेत के रास्ते और गूल के विवाद में हुई मारपीट का खुलासा,ऑपरेशन प्रहार के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

 

दरअसल आज दोपहर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के बाजपुर रोड स्थित आवास पर पहुँचे सैकड़ों छात्र छात्राओं का कहना था कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा वीडियो/ वीपीडीओ) बीती 4 और 5 दिसम्बर को हुई थी। इस परीक्षा के तीन पालियों में पेपर लीक का खुलासा उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नथुवाखान में सुबह-सुबह हादसे से मचा हड़कंप, खाई में गिरी ऑल्टो कार; किशोरी समेत दो लोग घायल

 

इस खुलासे के बाद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द नही किया गया। छात्र छात्राओं नें विधायक त्रिलोक चीमा को ज्ञापन देकर सीएम धामी से उक्त परीक्षा रद्द कर दोबारा कराए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नही मानी गई तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *