उत्तराखण्ड चमोली ज़रा हटके

जंगल में भालू का हमला रामेश्वरी का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने बचाई जान….

ख़बर शेयर करें -

चमोली – पोखरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार से लापता महिला रामेश्वरी (42 वर्ष), निवासी पाव गांव, जंगल में बुरी तरह घायल अवस्था में मिली। महिला पर भालू ने हमला किया था, जिसकी वजह से उसका चेहरा और शरीर गंभीर रूप से जख्मी पाया गया। हमला इतना भयावह था कि महिला का मुंह भालू ने बुरी तरह नोंच डाला था।

जानकारी के अनुसार, रामेश्वरी बुधवार सुबह घास लेने जंगल गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात होते ही अंधेरा बढ़ने और जंगली जानवरों के खतरे के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  होली के दिन सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत.......

गुरुवार सुबह ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद महिला जंगल में एक पेड़ के सहारे लेटी मिली। वह सदमे में थी और गंभीर रूप से घायल थी। उसके आसपास खून के निशान भी मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसे भालू ने बुरी तरह घायल किया था।

बताया जा रहा है कि भालू के हमले के बाद महिला किसी तरह अपनी जान बचाते हुए पेड़ के सहारे छिपकर रात भर जीवित रही। घटना स्थल से संघर्ष के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने गहरे जख्म होने के बावजूद महिला का जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों से बचें, घरेलू गैस सामान्य रूप से उपलब्ध: DM नितिन सिंह भदौरिया….

स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक….