उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के बोक्सा जनजाति समाज के लोगो के साथ संवाद कर समस्याओं का किया निस्तारण……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर ,हल्दुखाता में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवम क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बोक्सा जनजाति समाज के लोगो की सुविधा, सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु जनता दरबार का आयोजन किया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को मौके पर समस्याओं का निस्तारण करने के जरूरी निर्देश दिए।

 

जनता दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याओं (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा व दिव्यांग,राशन कार्ड, किसान पेंशन, बिजली,पानी,दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि संबंधी) समस्याओं का अधिकारियों द्वार निदान और समाधान के किया गया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बोक्सा जनजाति समाज के लोगो के घरों का   निरीक्षण कर जरूर सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह कोटद्वार में हर वर्ग के विकास हेतु कार्य कर रही हैं और पंक्ति में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की धारा में जोड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से गायब हुई नवविवाहिता, कानपुर से पति के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए थी आई

 

उन्होंने कहा कि इस जनता दरबार का में उद्देश्य बोकसा जनजाति समाज के लोगों की समस्याओं और जरूर का निस्तारण करना और सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा की जानकारी के अभाव में बोक्सा जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पाता है लिहाजा अधिकांश बोक्सा परिवार जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति समूह की विशिष्ट पहचन होती है। बोक्सा जनजाति की सांस्कृतिक व सामाजिक संरचना ही उसकी पहचान है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, धीमे काम और गंदगी पर जताई सख्त नाराजगी

लेकिन, इसी पहचान के साथ आधुनिक युग में कदम रखने की जरूरत है।  जनजाति समूहों को अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ही आधुनिकता के दौर में भी प्रवेश करना होगा, जिससे विकास की किरण जनजाति समुदाय तक पहुंच सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की वे क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहीं है। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग,  कृषि विभाग, पेयजल, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग,पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देश पर सघन चेकिंग, फर्जी नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहन चालकों पर शिकंजा