उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका अलका बिष्ट का निधन……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार की शिक्षिका व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय मंत्री अलका बिष्ट का निधन हो गया। वे 42 वर्ष की थीं। अलका के निधन पर शिक्षक वर्ग ने शोक संवेदनाएं जताई हैं। कोटद्वार निवासी शिक्षिका अलका काफी समय से सेल डेमेज सिंड्रोम रोग से पीड़ित थीं।

यह भी पढ़ें 👉  22 से 25 जून के बीच उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून, कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

 

उनका उपचार एम्स दिल्ली और ऋषिकेश में चल रहा था। बुधवार को आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बृहस्पतिवार को पार्थिव शरीर का मुक्ति धाम कोटद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर डॉ. महावीर बिष्ट, संजय रावत, अजय बिष्ट, जयवीर बिष्ट, संदीप मैंदोला, जगमोहन रावत और संदीप रावत आदि शिक्षकों ने शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  काली मंदिर के पास शराब के नशे में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार