उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

आपदा क्षेत्र दौरे के बाद सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनता की समस्याएं….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी धाराली आपदा क्षेत्र में तीन दिन ग्राउंड जीरो पर रहने के बाद अपने कार्यक्रमानुसार शुक्रवार सायं खटीमा पहुंचे। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीपेड लोहियाहेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व जनता ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रकरण: हाईकोर्ट ने SSP समेत पांचों सदस्यों को 3 दिसंबर को तलब किया….

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, सतीश गोयल,जीवन धामी ,किशन किन्ना,भुवन भट्ट, सोमनाथ , अमरजीत सिंह,रविन्द्र राणा, भागीरथी राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट में सनसनी: राजकीय विद्यालय परिसर से 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप….