उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा के बीच की गई कार्रवाई….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत दो अवैध इमारतों को पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया।

प्रशासन के अनुसार ये भवन सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बने थे और लंबे समय से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ रहे थे। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भवन स्वामियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोज़र चलाकर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार….

कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और एसडीएम प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पोकलेन मशीन ने दोनों भवनों को ध्वस्त करना शुरू किया। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन ने बताया कि शहर में पिछले एक वर्ष से सड़क और प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी योजना के तहत Kaladhungi State Highway पर कटघरिया से कालु सिद्ध मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यावसायिक गैस सिलिंडर बंद होने से हल्द्वानी में स्ट्रीट फूड कारोबार प्रभावित, 500 से अधिक ठेले बंद.......

ऊंचापुल क्षेत्र में बने ये दोनों भवन इसी परियोजना में बाधा बन रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि जुलाई 2025 से कई बार नोटिस जारी किए गए और भवन स्वामियों ने 7 मार्च तक स्वयं निर्माण हटाने का लिखित आश्वासन भी दिया था। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया,

यह भी पढ़ें 👉  गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर महिला कांग्रेस ने घेरा केंद्र सरकार को….

जिसके कारण प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।