उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

सिडकुल की पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में हादसा, लिफ्ट में फंसने से यूपी के श्रमिक की मौत……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में सुबह हादसा हो गया। माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से आज एक श्रमिक की जान चली गई। घटना की सूचना पर फैक्टरी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल(30) पुत्र शेर सिंह रामपुर (यूपी) का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  “नैनीताल-भीमताल जाने वाले पर्यटक ध्यान दें! वीकेंड पर बदलेगा हल्द्वानी का ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों पर रहेगी रोक”

 

आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सूचना पाकर सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें 👉  राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को मौके से दिए समाधान के निर्देश

फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सूचना पाकर सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे।