उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

पुलिस की तत्परता से गुमशुदा लौटे घर, परिवारों में खुशी की लहर….   

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता महिलाओं और बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया है। इस कार्रवाई से परिवारों में खुशी का माहौल है और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावट, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर सख्ती, नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश

जनपद में अभियान के तहत गठित पुलिस टीमों ने लगातार चेकिंग, सूचना संकलन और तकनीकी सहायता के जरिए गुमशुदाओं की तलाश की। इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों को, जो 8 मार्च से लापता थे, दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाई मुझे बचा लो...’ कहता रहा जितेंद्र, 40 फीट नीचे गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; इलाज में लापरवाही के आरोप

इसके अलावा एक अन्य मामले में 40 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई थी, जिसे पुलिस टीम ने 1 अप्रैल को ढूंढकर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से दोनों परिवारों में खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन स्माइल के तहत जनपद में अन्य गुमशुदा लोगों की तलाश लगातार जारी है और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि हर लापता व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डौनपरेवा में शहीद को नमन, जनता की समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय; 95 करोड़ की सड़क योजना के साथ तत्काल गड्ढामुक्ति के निर्देश