उत्तराखण्ड ज़रा हटके श्रीनगर

श्रीनगर-कीर्तिनगर मार्ग पर हादसा, विधायक विनोद कंडारी को आईं हल्की चोटें

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को उफल्डा के समीप देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  धान कटाई के बीच किसानों से मिले डीएम, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

हादसे में विधायक को हल्की चोटें आईं। हालांकि, वह सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर चर्चा रही।