उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

महिला की शिकायत पर कार्रवाई, शादी का झांसा देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने विशाल कुमार पर शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से पीछे हटने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मुकदमा संख्या 384/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर, बनभूलपुरा में स्मैक के साथ गिरफ्तारी

मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसके संभावित ठिकाने पर दबिश देकर विशाल कुमार पुत्र राम प्रताप, निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक वर्ष पूर्व शक्तिफार्म क्षेत्र के बरुवाबाग में काम करता था। इसी दौरान उसकी महिला से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच पूर्व परिचय और संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान महिला के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पाया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR-2026: डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर प्रशासन की नजर, मतदाताओं को मिलेगा पक्ष रखने का मौका

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, कांस्टेबल पंकज बसेड़ा और कांस्टेबल सुनील पाठक शामिल रहे।