उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर मीडिया सेंटर का प्रस्ताव

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों और सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वर्गीय जोशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने सामूहिक रूप से प्रस्ताव रखा कि हल्द्वानी के ब्लॉक में निर्माणाधीन नए मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखा जाए। पत्रकारों ने कहा कि स्वर्गीय जोशी जी का मीडिया जगत से लंबे समय से आत्मीय जुड़ाव रहा और उनका सहज, विनम्र एवं मिलनसार व्यवहार सभी के बीच याद किया जाएगा। उनके योगदान और स्मृतियों को स्थायी रूप से संजोने के लिए मीडिया सेंटर का नाम उनके नाम पर रखा जाना उचित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गौरव सेनानी मिलन में गूंजा सैनिक सम्मान का संदेश, धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय जोशी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

शोकसभा में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, एसडीएम रेखा कोहली सहित सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में सड़क हादसा, एक युवक की मौत - दूसरा गंभीर रूप से घायल

उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन को सूचना विभाग और मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में पुलिस की चेकिंग बनी कामयाब, कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार