उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नंदा देवी मेले में महिला का पर्स गुम, खोया-पाया केंद्र की सूचना पर पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नंदा देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ खोया-पाया मामलों में भी नैनीताल पुलिस की तत्परता सामने आई है। मेले में खरीदारी के दौरान गुम हुआ एक महिला का पर्स पुलिस ने महज आधे घंटे में बरामद कर उसे सुरक्षित महिला के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ज्योलिकोट निवासी दीपाली बोरा पुत्री दीपक बोरा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नंदा देवी मेले में खरीदारी करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब दो हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने पुलिस को फोन कर कहा- पत्नी की हत्या कर दी, मौके पर मिला महिला का शव

काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर दीपाली बोरा ने मेला कंट्रोल रूम स्थित खोया-पाया केंद्र पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। टीम ने दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब आधे घंटे के भीतर महिला का पर्स बरामद कर लिया गया। पर्स में मौजूद नकदी और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित थे। पुलिस ने बरामद पर्स महिला दीपाली बोरा के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पर्स और जरूरी दस्तावेज वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ खोया-पाया संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव का समापन कल, नैनीताल नगर के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन तथा एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस टीम में शामिल रहे: हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी और महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला।