उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नंदा देवी महोत्सव का समापन कल, नैनीताल नगर के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और नगर में सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में पेंट का काम, रात में चोरी; लालकुआं पुलिस ने खोला बंद मकान में चोरी का राज

महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और धार्मिक परंपराओं के अनुसार डोला विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्धशाला प्लांट में विधि-विधान से हुआ मशीनरी पूजन, कर्मचारियों ने की उन्नति की कामना

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों और महाविद्यालयों में 23 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अवकाश का उद्देश्य महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ उनके आवागमन को सुगम बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण का शुभारंभ, सीएम बोले—गांवों को मजबूत बनाएगा सहकार