उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आपदा प्रबंधन और उसके बचाव से निपटने के लिए प्रशिक्षण किया गया…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- लालपुर रूद्रपुर स्थित महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड ट्रेक्टर डिविज़न में ज़िला प्रशासन के निर्देशन पर एनडीआरएफ़ के सहयोग से ज़िला आपदा अधिकारी जनपद ऊधम सिंह नगर श्री उमा शंकर नेगी जी की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन और उसके बचाव से निपटने के लिए प्रशिक्षण किया गया जिसमें महिंद्रा ट्रेक्टर डिवीज़न लालपुर से लगभग 150 कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया,

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान की महिला पर्यटक के लिए मददगार बनी नैनीताल पुलिस, खोया मंगलसूत्र किया बरामद

 

ये कार्यक्रम अति प्रशंसनीय रहा जिसमें ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी के साथ एनडीआरएफ़ के गदरपुर ब्रांच निरीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम के सदस्य तथा महिंद्रा लालपुर के उत्पादन अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, मेंटेनेंस हैड मिलिंद गुरव, सुरक्षा अधिकारी सौरव कुमार व निज़ामुद्दीन जी की देखरेख में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ,

यह भी पढ़ें 👉  महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले विकृत मानसिकता के युवक को हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा

 

जिसने जीवनदान एवं जीवन सुरक्षा प्रणाली पर आधारित शिक्षण  प्रशिक्षण प्रदान किया गया, साथ ही ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री नेगी जी ने आपदा से निपटने हेतु कुशल मार्गदर्शन किया, महिंद्रा ट्रेक्टर डिवीज़न लालपुर से श्री धर्मेन्द्र कुमार ने एनडीआरएफ़ और ज़िला आपदा टीम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।