Uncategorized

गंगा स्नान की खुशी मातम में बदली, चार कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पर्यटन नगरी नैनीताल में होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों में नियमों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10 हजार का अर्थदंड लगाया गया, जबकि एक गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया।

संयुक्त टीम ने कुल छह होम स्टे एवं गेस्ट हाउस का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में इन्जा गेस्ट हाउस में नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे तथा सूर्या हॉलिडे होम पर नियमों की अनदेखी के चलते प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

जांच के दौरान ग्वान होम स्टे एवं एल्फिन गेस्ट हाउस सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए, जिनकी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउस संचालकों से निर्धारित मानकों एवं पर्यटन विभाग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की अपील की।