रुद्रपुर – उत्तराखण्ड सरकार के नियोजन विभाग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद/विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों एवं विभागों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ का आयोजन विगत शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में किया गया। यह सम्मान जुलाई 2024 से सितंबर 2024 की […]
ज़रा हटके
आंगनबाड़ी सेवाओं को मिलेगा डिजिटल बल, पोषण ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण शुरू….
उधम सिंह नगर – जनपद में पोषण ट्रैकर अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 16 से 20 दिसंबर 2025 तक विकास भवन स्थित सभागार में परियोजना-वार (रुद्रपुर ग्रामीण एवं रुद्रपुर शहर) संचालित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास […]
एक छत के नीचे सभी सेवाएं, गदरपुर शिविर में दिखा प्रशासन–जनता संवाद….
गदरपुर – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शनिवार को गदरपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत बराखेड़ा स्थित पंचायत भवन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला, जहां ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध […]
शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, नैनीताल में चार दिवसीय विंटर कार्निवाल….
नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक डीएसए मैदान में भव्य विंटर कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2018 के बाद यह पहला बड़ा विंटर कार्निवाल होगा, जिसमें पहाड़ की संस्कृति, व्यंजन, स्थानीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड कलाकारों की […]
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: ओखलकांडा शिविर में मिली जनता को राहत….
नैनीताल – उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कुल […]
स्कूल जाते छात्र पर भालू का हमला, दोस्त की बहादुरी से बची जान….
चमोली – क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता के बीच शनिवार सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई, जहां स्कूल जाते समय एक छात्र पर भालू के बच्चे ने अचानक हमला कर दिया। सौभाग्य से साथ चल रहे दोस्त की सूझबूझ और साहस से छात्र की जान बच गई। जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के […]
स्कूलों में समय से पहले छुट्टी करना पड़ा भारी, 17 शिक्षकों का वेतन रोका….
रामनगर – बोर्ड परीक्षाओं और वार्षिक परीक्षाओं से पहले स्कूलों में अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने रामनगर क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां सेमखलिया इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय में तय समय से पहले छुट्टी […]
कोहरे की चादर से ढका उत्तराखंड, मैदानी इलाकों में अलर्ट….
देहरादून – उत्तराखंड में दिसंबर के साथ ही ठंड का असर तेज हो गया है। कड़ाके की ठंड के बीच अब घना कोहरा आम जनजीवन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 6 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शुष्क मौसम के चलते […]
अल्पसंख्यक शिक्षा में बड़ा बदलाव, मदरसों में पढ़ाया जाएगा राज्य बोर्ड का सिलेबस….
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश के सभी मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। यह निर्णय राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समान और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया […]
राज्यपाल की आपत्ति के बाद UCC संशोधन विधेयक पर फिर मंथन….
देहरादून – लोक भवन द्वारा लौटाए गए दो विधेयक एक बार फिर विधानसभा के पटल पर लाए जाएंगे, जबकि समान नागरिक संहिता (UCC) संशोधन विधेयक का संबंधित विभाग दोबारा परीक्षण करेगा। राज्यपाल द्वारा आपत्तियों के साथ लौटाए गए विधेयकों को लेकर अब शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र […]










