उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी: प्रशासनिक काम ठप, एसडीएम कोर्ट में धरना….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीहल्द्वानी में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उस समय माहौल गरमा गया, जब पार्षद रवि जोशी जनता की समस्याओं को लेकर एसडीएम कोर्ट परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि एसडीएम राहुल शाह का 19 तारीख को ट्रांसफर होने के बाद से प्रशासनिक कार्यों की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन से जुड़े मामलों, प्रमाण पत्र, राजस्व और अन्य जरूरी प्रशासनिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य पथ पर थमी जिंदगी की रफ्तार, फायरमैन जगजीत सिंह के निधन से शोक में पुलिस महकमा

इन्हीं समस्याओं को लेकर पार्षद रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट में धरना शुरू किया और प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। धरने के दौरान उन्होंने केंद्र और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। सांसद अजय भट्ट के एक बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “अगर काम नहीं हो रहा है तो ‘हे राम जय जय राम’ कहने से जनता की समस्याएं हल नहीं होंगी, इसके लिए ज़मीनी स्तर पर काम करना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को केवल आश्वासन देने के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए चुना है।

धरने की जानकारी मिलते ही विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बदलाव का खामियाजा आम जनता को नहीं भुगतना चाहिए। अधिकारियों को चाहिए कि वे वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि जनता के जरूरी काम प्रभावित न हों।

यह भी पढ़ें 👉  बिना कोचिंग-ट्यूशन के रचा इतिहास, हल्द्वानी के अजय महरा बने परमाणु वैज्ञानिक

इस पूरे घटनाक्रम ने हल्द्वानी की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस धरने के बाद कितनी जल्दी व्यवस्था को पटरी पर लाता है और आम जनता को राहत मिलती है या नहीं। फिलहाल, लोगों की मांग है कि एसडीएम कार्यालय में लंबित सभी कार्यों का जल्द निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस हाई अलर्ट, रामनगर में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैयार सुरक्षा तंत्र