उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

भूस्खलन के बाद जाम में फंसे वाहन, पुरानी जेसीबी से धीमी रफ्तार में हट रहा मलबा

बागेश्वर – जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मोटर मार्ग पर रवाईखाल के समीप भीषण भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, कांडेकन्याल में पांच परिवारों के आशियाने खतरे में

कांडा – लगातार हो रही बारिश के चलते कांडा तहसील के कांडेकन्याल गांव में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी से पानी के साथ मलबा और बड़े पत्थर गिरने तथा घरों के आसपास जमीन धंसने से पांच परिवारों की चिंता बढ़ गई है। कई घरों में पानी और कीचड़ घुसने से ग्रामीणों का जरूरी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

रवाईखाल में पहाड़ी दरकने से हाहाकार, जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में अटके

बागेश्वर – जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर दूर रवाईखाल के पास सोमवार सुबह पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह करीब छह बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तीन घंटे से […]

उत्तराखण्ड क्राइम बागेश्वर

सोलर प्लांट की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत, अधिकारी गिरफ्तार

बागेश्वर – जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

विवाहिता की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट में पति पर लगाए गंभीर आरोप

बागेश्वर/कौसानी। कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगण गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मृतका के हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर पति को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

इंग्लैंड के समाजसेवी डेविड हापकिंस को बागेश्वर में अंतिम विदाई, बेटी ने दी मुखाग्नि….

बागेश्वर – उत्तराखंड के बागेश्वर में इंग्लैंड के निवासी और प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डेविड हापकिंस को हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी गई। सरयू–गोमती नदी के संगम पर उनकी बेटी दीपिका हापकिंस ने चिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग और आश्रम से जुड़े लोग नम आंखों से […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

उत्तराखंड: बागेश्वर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग….

बागेश्वर – उत्तराखंड के पर्वतीय जिले बागेश्वर में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह 7:48 बजे धरती हिलने का अहसास होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

गंगा संरक्षण पर जिलाधिकारी सख्त कहा, नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई….

बागेश्वर – जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पुनरुद्धार से संबंधित विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गंगा और अन्य नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती : जनभागीदारी और जनकल्याण पर होगा फोकस….

बागेश्वर – राज्य में राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) को भव्य और उत्सवमय बनाने की तैयारियाँ पूरे जोश के साथ चल रही हैं। जिला प्रशासन ने अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की और सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंप दीं। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती : भव्य उत्सव की तैयारियाँ शुरू….

बागेश्वर – आगामी 09 नवम्बर 2025 को राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए […]