उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

Uttarakhand:-चारधाम यात्रा में टूट सकते हैं पुराने रिकॉर्ड, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून – उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रही है। यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी:-सीबीएसई 12वीं में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, सफलता पर झूमे छात्र-छात्राएं

हल्द्वानी – सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अचानक घोषित होने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में कुछ देर के लिए उत्सुकता और बेचैनी का माहौल बन गया। बिना किसी पूर्व सूचना के परिणाम जारी होने से परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हो गईं, लेकिन जैसे ही छात्रों ने अपना रिजल्ट देखा, चिंता की जगह खुशी ने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ईंधन संरक्षण को लेकर SSP नैनीताल की पहल,मोटरसाइकिल से पहुंचे कार्यालय,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

हल्द्वानी – वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट और ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। एसएसपी नैनीताल ने बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचकर और क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

राष्ट्रहित में SSP नैनीताल का बड़ा कदम, पैदल कार्यालय पहुंचकर लोगों से की सहयोग की अपील

हल्द्वानी – पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक संकट के चलते ईंधन, खाद्य सामग्री और उर्वरकों की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मितव्ययता और ईंधन संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेशवासियों से की गई अपील को धरातल पर उतारते हुए नैनीताल पुलिस ने […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

बनभूलपुरा हिंसा मामले में दो आरोपियों ने किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हल्द्वानी – बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपी जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब ने मंगलवार को एडीजे प्रथम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। दोनों आरोपियों को पूर्व में उत्तराखंड हाईकोर्ट से डिफॉल्ट जमानत मिली थी, लेकिन बाद में […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कच्ची शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन, आबकारी विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

हल्द्वानी – कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय एवं मंडलीय प्रवर्तन दल तथा कुमाऊं दल की संयुक्त टीम ने गौलागेट और शांतिपुरी-बिंदुखत्ता क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग के अनुसार […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौलापार में 31 दिवसीय गारमेंट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

हल्द्वानी – बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी नैनीताल द्वारा संचालित 31 दिवसीय “टेलर वूमेंस गारमेंट्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को गौलापार स्थित कुंवरपुर आरसेटी परिसर में औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

दमुवाढूंगा में पुलिस-एसओजी का छापा, लाखों की चरस बरामद, आरोपी दबोचा गया

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो किलो से अधिक अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

32 कैमरे और 5 पिंजरों के बाद आखिरकार वन विभाग के शिकंजे में आया तेंदुआ,युवक को बनाया था निवाला

हल्द्वानी – फतेहपुर रेंज के भद्यूनी गांव में युवक की मौत के बाद वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। पकड़े गए तेंदुए को रेस्क्यू कर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

नैनीताल में युवक हत्याकांड का खुलासा, तल्लीताल पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा

नैनीताल – तल्लीताल थाना पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के […]