उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, तमंचा और कारतूस बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 12 बोर का तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, अराजकता और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा संवाद में नितिन नवीन और धामी ने दिए सफलता के मंत्र, बोले—युवा ही प्रदेश की ताकत

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में मंगल पड़ाव चौकी पुलिस टीम रामलीला मैदान में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक बरामद कारतूसों में 12 बोर के 13 और 32 बोर के चार कारतूस शामिल हैं। अवैध हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय दिवस: तेजी से पिघल रही हिमालय की बर्फ, जलस्रोतों और पारिस्थितिकी पर चिंता

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल (29) पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक बेलवाल, निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 316/2026 के तहत आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गौरव सेनानी मिलन में गूंजा सैनिक सम्मान का संदेश, धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बरामदगी

  • एक अवैध 12 बोर तमंचा
  • 12 बोर के 13 जिंदा कारतूस
  • 32 बोर के चार जिंदा कारतूस

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
  • हेड कांस्टेबल इसरार नवी
  • कांस्टेबल धीरज कुमार
  • कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अवैध हथियारों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।