उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

काठगोदाम में चरस तस्करी पर पुलिस-STF का शिकंजा, 1.155 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

हल्द्वानी – नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्टाइपेंड नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा, एलाइड हेल्थ इंटर्न ने सरकार को बताई मांग

हल्द्वानी – राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशन के इंटर्न छात्रों ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों ने इंटर्नशिप के दौरान कम से कम 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिए जाने की मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि वे पिछले करीब दो वर्षों से […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

100 साल की स्मृति, सेवा और संघर्ष की विरासत , गुलाब सिंह को कांग्रेस का नमन

हल्द्वानी – उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर मंगलवार को स्वराज आश्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को याद […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

दो साल से फरार लूट का वारंटी गिरफ्तार, हीरानगर पुलिस ने घर से दबोचा

हल्द्वानी – वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को सफलता मिली है। चौकी हीरानगर पुलिस ने लूट के मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

फर्जी आईडी से महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट, साइबर सेल ने आरोपी तक पहुंच बनाई

रामनगर – सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो का इस्तेमाल करने और उस पर अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में रामनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बार-बार फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता को परेशान कर रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

SIR-2026: डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर प्रशासन की नजर, मतदाताओं को मिलेगा पक्ष रखने का मौका

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, नोटिस चरण की तिथियों और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एमबीपीजी में चुनावी सरगर्मी के बीच पुलिस का अलर्ट, लिंगदोह नियमों का पालन अनिवार्य

हल्द्वानी – आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में लिंगदोह समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और छात्रसंघ […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर देर रात चेकिंग, ड्रंकन ड्राइविंग समेत 70 वाहनों पर कार्रवाई

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए हल्द्वानी शहर में देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार की अगुवाई में रिजर्व पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस की […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी बोले- उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे

हल्द्वानी – जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर सोमवार को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष के माध्यम से संबोधित करते हुए स्वर्गीय जोशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री धामी ने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार के तहत धरपकड़ तेज, आबकारी मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार

चोरगलिया – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी थे। पुलिस के अनुसार, […]