उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ें अल्पसंख्यक संस्थान, प्राधिकरण ने संचालकों को किया जागरूक

रुद्रपुर – उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का समाधान करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य संस्थानों पर अनावश्यक बोझ डालना नहीं, बल्कि उन्हें विधिसम्मत रूप से स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में मानसून की पहली बड़ी मार, बाजार से लेकर सड़क तक पानी ही पानी

रुद्रपुर – मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने रुद्रपुर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। भारी वर्षा के बाद गांधी पार्क रोड, अग्रसेन चौक सहित शहर का मुख्य बाजार घुटनों तक पानी में डूब गया। जलभराव के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा, जबकि दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

डिजिटल माध्यमों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प

रुद्रपुर/किच्छा – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महा अभियान-2026’ के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर की रुद्रपुर एवं किच्छा विधानसभा में भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नेताओं को डिजिटल तकनीकों और […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

पुनर्वासित बंगाली समाज के अधिकारों को लेकर रुद्रपुर में उग्र हुआ आंदोलन, खून से भेजा गया ज्ञापन

रुद्रपुर – उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित रवींद्रनाथ टैगोर पार्क में विश्व हिंदू बंगाली एकता मंच के नेतृत्व में चल रहे “आरक्षण हमारा अधिकार” आंदोलन ने रविवार को अपने संघर्ष के लगातार 60 दिन पूरे कर लिए। इस अवसर पर बंगाली समाज के सैकड़ों युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि धरनास्थल पर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम जिला महामंत्री तरुण दत्ता की अध्यक्षता तथा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आपदा से पहले बड़ा अभ्यास: मुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक तकनीक आधारित आपदा प्रबंधन पर दिया जोर

रुद्रपुर – उत्तराखंड में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरुवार को राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

एसआईआर कार्यों की भारत निर्वाचन आयोग ने की पड़ताल, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

रुद्रपुर – फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को जिला सभागार में अधिकारियों, रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे एसआईआर कार्यों का जायजा लिया। बैठक के दौरान आयोग की टीम ने फील्ड में […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, पांच आपदा परिदृश्यों पर होगा अभ्यास

रुद्रपुर – आगामी 2 जुलाई को प्रदेशभर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मॉक ड्रिल के सफल संचालन के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर – सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शीघ्र फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई संत कबीर जयंती, समानता और सद्भाव का लिया संकल्प

रुद्रपुर – संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने स्थित संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत कबीर के विचारों को आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके […]