रुद्रपुर – उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विगत सप्ताह सामने आए पॉक्सो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने पीड़ित बच्ची को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने, दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा बाल सुरक्षा से […]
रुद्रपुर
सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, एडीएम पंकज उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं
रुद्रपुर – भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत संचालित ‘यात्रा’ कार्यक्रम के तहत ऊधमसिंहनगर जनपद से चयनित श्रद्धालुओं के दल को सोमवार को अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते […]
चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तेज किए प्रयास
रुद्रपुर – लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत के निर्देशन में आमजन को विशेष लोक अदालत […]
घंटों का काम अब मिनटों में, सिडकुल में ऑटोमेशन से आई नई औद्योगिक क्रांति
रुद्रपुर – उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से स्मार्ट तकनीक की ओर बढ़ रहा है। रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आधुनिक मशीनों के उपयोग से उत्पादन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिन कार्यों को पहले पूरा करने में कई घंटे लगते थे, वे अब कुछ ही […]
कट बंद होने से बढ़ा खतरा, पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
रुद्रपुर – सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर हाल ही में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी […]
रुद्रपुर जिला अस्पताल में रिक्त पद भरने की मांग, स्वास्थ्य सचिव से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
रुद्रपुर – जिला अस्पताल में चिकित्सकों के तबादलों के बाद प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर रिक्त पदों पर तत्काल चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि […]
हाईवे पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 29 लीटर शराब बरामद
जसपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जसपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 83 पाउच (लगभग 29 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन […]
किच्छा में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा की कवायद तेज, भूमि का लिया जायजा
रुद्रपुर – उत्तराखंड आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को किच्छा पहुंचकर सेटेलाइट एम्स के निकट प्रस्तावित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा (AIIA) की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने […]
मरीजों से नियमित फीडबैक लेने के निर्देश, अपर सचिव ने परखी आयुष सेवाओं की गुणवत्ता
रुद्रपुर – उत्तराखंड आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं […]
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ें अल्पसंख्यक संस्थान, प्राधिकरण ने संचालकों को किया जागरूक
रुद्रपुर – उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का समाधान करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य संस्थानों पर अनावश्यक बोझ डालना नहीं, बल्कि उन्हें विधिसम्मत रूप से स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि […]










