Blog

उत्तराखण्ड ज़रा हटके पिथौरागढ़

बंगापानी में ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बंगापानी/पिथौरागढ़ – धारचूला विधानसभा क्षेत्र की बंगापानी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरतोला के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और प्रस्तावित विस्थापन को लेकर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार चंद्र सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और पैदल मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

धामी सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का असर, नैनीताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। “स्वस्थ उत्तराखंड” और “आयुष प्रदेश” के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनपद नैनीताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। आधुनिक आईसीयू, अत्याधुनिक आयुर्वेदिक […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

सीएम धामी से मिलीं भावना मेहरा, रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना को लेकर सौंपा ज्ञापन

देहरादून/नैनीताल – आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर महत्वाकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत पत्र सौंपते हुए परियोजना को जनहित और पर्यटन विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। भावना […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रक्सिया, कलसिया, देवखड़ी नाला और गोला नदी किनारे प्रशासन की विशेष निगरानी

हल्द्वानी – आगामी मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी तथा राजस्व उप निरीक्षक काठगोदाम की संयुक्त टीम ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला एवं गोला नदी के आसपास स्थित संवेदनशील क्षेत्रों का […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल में नगर निकाय अध्यक्षों का सम्मेलन, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बनी रणनीति

भीमताल – उत्तराखंड शासन के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन विभाग के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को भीमताल स्थित अनंत विला रिसोर्ट में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षों ने अपने-अपने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

कट बंद होने से बढ़ा खतरा, पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

रुद्रपुर – सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर हाल ही में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी […]

उत्तराखण्ड किच्छा क्राइम

अवैध केमिकल सप्लायरों पर एसटीएफ का शिकंजा, लाखों रुपये का जखीरा जब्त

किच्छा (ऊधमसिंहनगर) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत अवैध रासायनिक पदार्थों के कारोबार पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊधमसिंहनगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में प्रतिबंधित केमिकल का विशाल जखीरा बरामद किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 15,650 लीटर प्रतिबंधित […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके जसपुर

जसपुर में जनकल्याण शिविर बना समाधान का मंच, विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

जसपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को विकासखंड कार्यालय जसपुर में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहेला ने की। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर जिला अस्पताल में रिक्त पद भरने की मांग, स्वास्थ्य सचिव से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

रुद्रपुर – जिला अस्पताल में चिकित्सकों के तबादलों के बाद प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर रिक्त पदों पर तत्काल चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बरसात में दुग्ध उत्पादकों को राहत दिलाने के लिए हरीश पनेरू ने उठाया मुद्दा

हल्द्वानी – वर्षाकाल के दौरान आंचल डेयरी की दुग्ध संग्रहण एवं परिवहन व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग की निदेशक इला गिरी से मुलाकात कर पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध […]