उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल में नगर निकाय अध्यक्षों का सम्मेलन, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बनी रणनीति

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – उत्तराखंड शासन के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन विभाग के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को भीमताल स्थित अनंत विला रिसोर्ट में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों और शहरी व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी-मराठी सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार, नाना पाटेकर नहीं रहे

सम्मेलन के दौरान नगर निकायों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अर्बन चैलेंज फंड, नगर निकायों के लिए भूमि उपलब्धता, यूजर चार्ज व्यवस्था को प्रभावी बनाने, भवन मानचित्र स्वीकृति के अधिकार नगर निकायों को प्रदान करने, निकायों की स्वायत्तता को मजबूत करने, वित्तीय संसाधनों में वृद्धि तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  5.10 लाख की मदद से लेकर महालक्ष्मी किट तक, रामनगर शिविर में पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सम्मेलन में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि नगर निकायों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सम्मेलन में उठाए गए सभी महत्वपूर्ण सुझावों और प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शहरी विकास को नई गति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नगर निकायों को अधिक अधिकार, बेहतर संसाधन और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर शहरी क्षेत्रों में जनसेवाओं को और प्रभावी बनाना है। साथ ही स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मतीन सिद्दीकी का रुद्रपुर में स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सम्मेलन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें नगर निकायों के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक सहमति के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया।