(नैनीताल)- नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खनस्यूं पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को भी सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष विजय […]
Blog
हल्द्वानी: बाघ के हमले के बाद वन विभाग का सघन अभियान सफल, बाघ ट्रेंकुलाइज….
हल्द्वानी – पनियाली–फतेहपुर रेंज में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बने आदमखोर बाघ को आखिरकार वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। करीब 15 दिनों से क्षेत्र में फैले भय के माहौल के बीच 3 मार्च की रात चलाए गए विशेष रेस्क्यू अभियान में बाघ को बेहोश कर सुरक्षित कब्जे […]
लालकुआं में होली पर खूनी झड़प, घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला….
लालकुआं – नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन दुकान खुलवाने को लेकर विवाद किया और विरोध होने पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव करने आए दामाद का अंगूठा कट […]
इंस्पायर अवार्ड–मानक 2025–26 में बियरशिबा स्कूल के दो छात्रों का चयन….
हल्द्वानी – शहर के प्रतिष्ठित बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड–मानक 2025–26 के लिए हुआ है, जो भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में […]
नैनीताल की मनोरा पहाड़ी पर चंद्र ग्रहण का शानदार नज़ारा, एरीज में हुआ लाइव प्रसारण….
नैनीताल – उत्तराखण्ड के नैनीताल में चंद्र ग्रहण के अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ एकत्रित हुए। मनोरा पहाड़ी स्थित एरीज (ARIES) के विज्ञान केंद्र में इस अवसर पर चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की विशेष व्यवस्था की गई, जहां लोगों ने खगोलीय घटना का रोमांचक अनुभव लिया। […]
रामनगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच……
रामनगर- शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\ जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी एक युवती ने बीते दिनों पुलिस को शिकायत सौंपी। तहरीर में युवती ने रामपुर […]
धामी सरकार की उपलब्धियों का जश्न, हरिद्वार में भव्य कार्यक्रम 7 मार्च को….
देहरादून/हरिद्वार – उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में बड़े पैमाने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 7 मार्च को बैरागी कैंप मैदान में आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। सरकार ने इस अवसर को चार साल की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता […]
नशे के कारोबारियों में हड़कंप, एसटीएफ ने गदरपुर में बड़े स्तर की छापेमारी की….
ऊधम सिंह नगर – ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। वर्ष 2026 में राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी […]
हल्द्वानी: मधुवन विहार में दूषित जल आपूर्ति से लोग परेशान…….
हल्द्वानी- वार्ड-56 मानपुर देवलचौड़ स्थित मधुवन विहार कॉलोनी में पिछले लंबे समय से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। क्षेत्र के लोग गंदा और मिट्टी मिला पानी पीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। […]
गंगनहर किनारे कूड़े में मिला चार माह का भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी…….
कलियर- कलियर–रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर किनारे सोमवार सुबह एक भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा भ्रूण मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और जांच शुरू […]










