उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

उधम सिंह नगर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ लाख की स्मैक के साथ आरोपी दबोचा गया….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरउधम सिंह नगर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर किच्छा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में किच्छा कोतवाली क्षेत्र के डीडी चौक के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की। पुलिस ने मो. शाहबाज पुत्र लईक अहमद निवासी वार्ड नंबर 19, सिरोली कला थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से काले रंग की Hyundai Exter कार (UK06BM 9002) से 25 डिब्बों में कुल 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक वीवो मोबाइल फोन और ₹51,000 नकद बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आश्रय गृह में बच्चों से मिले एडीएम, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर्देश

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह ट्रामाडोल उसके बड़े भाई रईस अहमद द्वारा बरेली से लाकर दी गई थी, जिसके संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में किच्छा पुलिस ने ग्राम कुरैया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, ₹1700 नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹1.50 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शावेज खान उर्फ समीर पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का महासैलाब, बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शनों को उमड़े हजारों श्रद्धालु

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में भी धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने को प्रशासन सक्रिय, वेयरहाउस का हुआ निरीक्षण

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक दीपक जोशी, उप निरीक्षक पवन जोशी, हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पांडेय, नरेंद्र कन्याल, हेमचंद्र, कांस्टेबल विनोद खत्री, उमेश सिंह, उमेद गिरी और दीपक कुमार शामिल रहे।