नैनीताल – भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई (गुरुवार) को जनपद नैनीताल में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से […]
Author: News Desk
नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई, आरटीओ ने दी परमिट निरस्तीकरण की चेतावनी
नैनीताल – कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविन्द पांडेय के नेतृत्व में गठित विभिन्न टीमों ने सड़क सुरक्षा, वाहन […]
स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम रयाल की निजी अस्पतालों से अपील
नैनीताल – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, डे-केयर सेंटर, पॉलीक्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अन्य क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट से राष्ट्रीय एवं राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं संवर्धन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है […]
मानसून से पहले मंत्री कैड़ा का बड़ा निर्देश, जलभराव और अव्यवस्था पर नहीं होगी लापरवाही
हल्द्वानी – उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि […]
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
देहरादून – उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह […]
91 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस और एसओटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
किच्छा (ऊधमसिंहनगर) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली किच्छा पुलिस और एसओटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ […]
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की हुड़दंगबाजी पर पुलिस का एक्शन, मौके पर उतारी काली फिल्म
हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटककर रील […]
हल्द्वानी ट्रैफिक इंस्पेक्टर का सराहनीय कदम, कैंसर पीड़ित को रक्तदान कर दी नई उम्मीद
हल्द्वानी – मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हल्द्वानी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूपेश पांडे ने कैंसर से पीड़ित एक मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। उनके इस सराहनीय कार्य की पुलिस विभाग सहित आमजन ने भी सराहना की है। जानकारी के अनुसार, सुशीला […]
नशा तस्करों पर लालकुआं पुलिस की दोहरी चोट, चरस तस्कर और शराब कारोबारी दबोचे
लालकुआं – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लालकुआं पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर और एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने […]
लखपति दीदी से यूथ फेडरेशन तक, उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र का होगा बड़ा विस्तार
देहरादून – उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। किसानों, कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को स्वरोजगार एवं बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में जल्द ही आठ नए सहकारी संघों का गठन किया जाएगा। इसके साथ […]










