नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के प्रयासों को जनपद नैनीताल में नई मजबूती मिली है। विकासखंड कोटाबाग के गिनती गांव में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से स्थापित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई (बायो-कंट्रोल प्रोडक्शन यूनिट) किसानों को समर्पित कर दी गई है। […]
Author: News Desk
दुग्ध संघ की योजनाओं की हुई समीक्षा, किसानों को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प
लालकुआं – नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें […]
पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, गैंगरेप के तीनों आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचे गए
रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर जिले में 19 वर्षीय युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्य आरोपी के पैर में […]
अब नहीं चलना पड़ेगा मीलों पैदल, कालाआगर-धुरा सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी
भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कालाआगर-धुरा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग आखिरकार पूरी हो गई। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नवनिर्मित कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि […]
विकास भवन में एफपीओ की समीक्षा, रोजगार और कृषि विपणन को मिलेगा नया विस्तार
नैनीताल – जनपद में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सोमवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफपीओ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय रोजगार सृजन और कृषि उत्पादों […]
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का बढ़ा सम्मान, सम्मेलन में गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश
हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नैनीताल की ओर से विधानसभा हल्द्वानी क्षेत्र में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 300 महिलाओं को सम्मानित कर उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम की […]
29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, गुरु वंदना के साथ बनेगा शुभ ज्योतिषीय संयोग
देहरादून – भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन का मार्गदर्शक माना गया है। गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 29 जुलाई (बुधवार) को पूरे देश में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग इस […]
हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची संग मुख्यमंत्री का संवाद बना चर्चा का विषय, वीडियो हुआ वायरल
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक स्कूली बच्ची के साथ आत्मीय संवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर मुख्यमंत्री ने बच्ची से मुलाकात कर उसे चॉकलेट भेंट की और बड़े स्नेह के साथ उसकी पढ़ाई, शिक्षा तथा भविष्य के सपनों के बारे […]
रात के अंधेरे में मोबाइल दुकान में सेंध, पुलिस ने हथौड़े के साथ दो युवकों को दबोचा
मसूरी – मसूरी घूमने आए पंजाब के दो पर्यटकों को मोबाइल की दुकान में चोरी का प्रयास करना महंगा पड़ गया। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सक्रिय मसूरी पुलिस ने मॉल रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर चोरी कर रहे दोनों युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए […]
विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, मायके वालों ने उत्पीड़न का लगाया आरोप
दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) – दिनेशपुर के श्रीराम कॉलोनी में 27 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]










