हल्द्वानी- ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जिले को अपराध और अपराधी मुक्त करने की मुहिम में बीती देर रात वन तस्कर एवं वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी की पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया उसे पाव में गोली लगी है। यह अपराधी […]
Author: News Desk
नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने लालकुआँ कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया……
लालकुआँ- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार को लालकुआँ कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारी आवास, मालखाना, बैरिक, शस्त्रों व अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कोतवाली में लंबे समय […]
मंत्री रेखा आर्या ने डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पंहुचकर मारचूला बस हादसे के सभी घायलों का जाना हाल
हल्द्वानी- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को यहां डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पंहुचकर मारचूला बस हादसे के सभी आठ घायलों का हाल जाना। घायलों से उन्होंने बात भी की। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों […]
हल्द्वानी- ब्याज का लालच देकर 74 महिलाओं से हड़पे 50 लाख के गहने, जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं…..
हल्द्वानी- लालकुआं क्षेत्र की कुछ महिलाओं द्वारा गांव की 74 महिलाओं से लगभग 50 लाख के जेवर हड़पने की शिकायत मंडलायुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में पहुंची। पीड़िताओं से पूरी बात समझने के बाद आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने हुए सभी पक्षों को अगली जनसुनवाई पर तलब किया है। आयुक्त […]
लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत……
लालकुआं- लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई, परिवार में उक्त खबर से शोक की लहर व्याप्त है। मृतक का पार्थिव शरीर दोपहर बाद उसके आवास में पहुंचेगा, तथा कल गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां […]
जिला गंगा समिति, नैनीताल ने चित्रशिला घाट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया……
काठगोदाम– जिला गंगा समिति, नैनीताल ने चित्रशिला घाट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें गंगा नदी की स्वच्छता और पवित्रता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। गो क्लीन गो ग्रीन एनजीओ द्वारा समन्वित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सदस्य सचिव/प्रभागीय वनाधिकारी श्री हिमांशु […]
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन लालकुआँ क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक फिर बड़ी कार्रवाई
लालकुआँ- तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन लालकुआँ क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक फिर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जिसको लेकर वन विभाग ने लालकुआँ वीआईपी गेट सहित ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 100 से अधिक दुकानदारों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया है। विभाग ने अतिक्रमणकारियों को 8 नवंबर तक का समय दिया […]
ततैयों के हमले में दो बच्चों की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम…..
पिथोरागड़- भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर हमला बोल दिया. जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों की जान गई है, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ और लोग […]
उत्तराखंड में बड़ा हादसा; अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 15 यात्रियों की मौत, कई घायल…..
अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम […]
यहां बरेली रोड क्षेत्र के मोतीनगर में रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध महिला शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया……
लालकुआं- यहां निकटवर्ती बरेली रोड क्षेत्र के मोतीनगर में रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध महिला की शव पड़े होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि […]










