रुद्रपुर – महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर रुद्रपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संजय नगर खेड़ा पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर […]
Author: News Desk
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जसपुर में जनसेवा का बड़ा आयोजन….
जसपुर – न्याय पंचायत पूरनपुर, विकासखंड जसपुर के पंचायतघर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। शिविर […]
उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस की मिसाल, वर्दी घोटाले में DIG पर गिरी गाज….
देहरादून – उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से […]
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फीले तूफान का खतरा, अलर्ट जारी….
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन (एवलांच) का खतरा गंभीर रूप से बढ़ गया है। डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE), चंडीगढ़ की ओर से 24 जनवरी शाम 5 बजे तक के लिए एवलांच अलर्ट जारी किया गया है। एवलांच वार्निंग बुलेटिन (AWB) के अनुसार राज्य के पांच […]
चार महीने बाद बरसे बादल, मुक्तेश्वर में खिल उठे किसानों के चेहरे….
नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर सहित पर्वतीय क्षेत्रों में चार महीने बाद हुई बारिश और हल्की बर्फबारी से किसानों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने जहां ठंडक बढ़ा दी, वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं रहा। भीमताल, धारी, ओखलकांडा, […]
राहुल गांधी से हरीश रावत तक, कुरुक्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने दिए जीत के गुर….
काशीपुर – उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 13 जनवरी से आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में देशभर से आए जिला एवं महानगर अध्यक्षों को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती […]
हल्द्वानी में आग का कहर, दमकल की मुस्तैदी से बची कई दुकानें….
हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन नंबर एक स्थित मदरसे के नीचे बनी रुई की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे दुकान के भीतर रखा रुई का सामान तेजी से धधक उठा। घटना […]
अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, प्रशासन हुआ सख्त….
हल्द्वानी/नैनीताल – जनपद नैनीताल में निजी विद्यालयों द्वारा फीस, किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर की जा रही मनमानी पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं बल्कि समाज सेवा है और इसे लाभ कमाने […]
28 जनवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार….
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं की चेतावनी भी दी गई है। प्रदेश में लंबे समय […]
उधम सिंह नगर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, पुलिस की बड़ी सफलता….
उधम सिंह नगर – जनपद में अपराध और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कुंडा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध स्मैक, हथियार और अन्य सामग्री बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। स्मैक तस्करी […]










