हल्द्वानी – भगवान शिव कथामृत कलश यात्रा के आयोजन को लेकर बुधवार को हल्द्वानी शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कलश यात्रा के मद्देनजर सुबह 10 बजे से यात्रा की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन के अनुसार कलश यात्रा एमबी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कुल्यालपुरा चौराहा, […]
Author: News Desk
सरकारी स्कूलों की बदहाली उजागर, ठंड में जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हजारों बच्चे….
देहरादून – उत्तराखंड में शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में आज भी बच्चों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। ठिठुरन भरे मौसम में हजारों छात्र-छात्राएं बिना कुर्सी और मेज के जमीन पर बैठकर पढ़ने […]
बाजपुर में सपा को नया समर्थन, कार्यकर्ताओं में उत्साह….
बाजपुर – समाजवादी पार्टी कार्यालय, बाजपुर में बीएसपीए के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पति योगेश कुमार ने अपने समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव की मौजूदगी में योगेश कुमार का पार्टी में स्वागत किया गया। योगेश कुमार ने समाजवादी पार्टी […]
रुद्रपुर में UCC वर्षगांठ पर सम्मान और सेवा का संगम….
रुद्रपुर – उत्तराखंड देवभूमि में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रुद्रपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जनपद मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर यूसीसी के […]
देहरादून में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 1 से 12 तक के स्कूल बंद….
देहरादून – देहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 जनवरी को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों […]
ओखलकांडा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी….
नैनीताल – नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली क्षेत्र में मंगलवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा मिला। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी, […]
उत्तराखंड में UCC को एक वर्ष पूरा, सीएम धामी बोले – ऐतिहासिक कदम, जनता से किया वादा पूरा….
देहरादून – उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हुए आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 27 जनवरी का दिन उत्तराखंड के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की आज़ादी […]
मौसम ने बदली करवट: दून में झमाझम बारिश, केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी….
देहरादून – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश से जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित […]
उत्तराखंड में आज मनाया जाएगा UCC दिवस, सीएम धामी बोले–वादा पूरा….
देहरादून – उत्तराखंड में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में UCC दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27 […]
गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में दिखा संगठनात्मक एकता का संदेश….
रुद्रपुर – 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में देशभक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित जनों को मिठाई […]










