रामनगर – अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद किया है। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। […]
Author: News Desk
पुलिस की अनाउंसमेंट बनी सहारा, 5 वर्षीय बच्ची को परिवार और मोबाइल को मिला मालिक
नैनीताल – नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के दो सराहनीय मामले सामने आए। पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से जहां मेले में अकेली मिली पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया, वहीं श्रद्धालु को मिला कीपैड मोबाइल फोन भी उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया गया। रोती […]
छोलिया की थाप, शंखनाद और मां के जयकारे, नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा ने मोहा मन
नैनीताल – मां नंदा-सुनंदा के जयकारों, घंटे-घड़ियाल की गूंज, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच बुधवार को सरोवर नगरी नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छोलिया दल, बैंड-बाजों और अखाड़ा दलों के आकर्षक करतबों ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा। सुबह धूप खिलने के […]
हल्द्वानी में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से मिली उमस से राहत
हल्द्वानी – शहर में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश […]
लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, NBW और धारा 82 की थी कार्रवाई
लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के साथ धारा 82 […]
भीड़ में बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची, पुलिस की अनाउंसमेंट से नाना-नानी तक पहुंची
नैनीताल – नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। मेले में परिजनों से बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने कुछ ही समय में सकुशल उसके नाना-नानी से मिलवा दिया। महोत्सव के दौरान कमला (10) एक महिला को अकेली और रोती हुई मिली। महिला ने […]
नंदा देवी महोत्सव में आस्था के रंग, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने नैनी झील में किया दीपदान
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार की शाम सरोवर नगरी नैनीताल में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने नैनी झील में श्रद्धापूर्वक दीपदान किया। दीपदान के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र ने मां नंदा देवी से समस्त प्रदेशवासियों एवं […]
नंदा देवी महोत्सव में पुलिस का जागरूकता स्टॉल, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
नैनीताल – नंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। मेला परिसर में स्टॉल लगाकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बालिका सुरक्षा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल के […]
‘हे राम’ पुस्तक लेकर सीएम धामी से मिले लेखक, शोधपरक प्रयास की हुई सराहना
नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल भ्रमण के दौरान लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने अपनी पुस्तक ‘हे राम-गांधी हत्याकांड की एक पड़ताल’ भेंट की। पुस्तक महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और घटनाक्रम पर आधारित है। पुस्तक भेंट करने के दौरान लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पुस्तक के विषय और इसके […]
अब 15 किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा, कैड़ागांव हाईस्कूल का हुआ उच्चीकरण
ओखलकांडा – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा कैड़ागांव-कुकना में वर्षों से चली आ रही हाईस्कूल के इंटरमीडिएट में उच्चीकरण की मांग पूरी हो गई। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद कैड़ागांव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उच्चीकृत विद्यालय का उद्घाटन किया। ग्रामीण लंबे समय […]










