उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

महानगर कांग्रेस ने परिनिर्वाण दिवस पर डा. अंबेडकर को नमन किया……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा- भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर  महानगर कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क के पास स्थित डा. अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा’ के नारे भी लगाये। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता,

यह भी पढ़ें 👉  नीट परीक्षा में पारदर्शिता पर फोकस, हर गतिविधि पर रहेगी प्रशासन की नजर

 

समानता, कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश के संविधान की रचना कर देशवासियों को वास्तविक आजादी दी। उन्होंने देश के लिए जो योगदान दिया उसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने देश में दलितों के आर्थिक और सामाजिक सशत्तिफ़करण, अस्पृश्यता के सामाजिक संकट को ऽत्म करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए लड़ाई लड़ी। डॉ अंबेडकर ने  देश को नई दिशा प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा लंबे समय से फरार वारंटी

 

समाज में फैली तमाम कुरीतियों  को दूर करने में उन्होंने अपना बडा योगदान दिया। खासकर कमजोर तबके का जीवन स्तर उठाने के लिए वह मसीहा साबित हुए। आज देश को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। डा- अंबेडकर ने जो संविधान दिया था आज उसी की बदौलत हमें कई अधिकार मिले हैं। इस अवसर पर ममता रानी, सुनील आर्य, उमा सरकार, सतीश कुमार, बलवंत सिंह, मनेाज कुमार, बाबू विश्वकर्मा, ज्योति टम्टा, चन्द्रशेखर, निजाम खान, नवीन खेतवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।