उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

अतिक्रमण हटाओ तुगलकी फरमान पर लगाये रोक, नही तो कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में करेगी उग्रआंदोलन रणजीत रावत……….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-इनदिनों पूरे उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही चल रही है जिससे पूरे प्रदेश की जनता में भय का माहौल बना हुआ है गरीबो के आशियानो और व्यवसायिक दुकानों ठेलो पर बुलडोजर चल रहा हैं जिसको लेकर रणजीत सिंह रावत ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी।

 

आपको बता दें कि रामनगर के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया हैं रेलवे परिसर में लोग इक्कठा होकर रणजीत सिंह रावत की अगुवाई में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी बाजी करते हुए जुलूस तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर के परिसर में पहुँचे

 

यह भी पढ़ें 👉  धान कटाई के बीच किसानों से मिले डीएम, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

जहाँ अनिल अग्रवाल खुलासा के संचालन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ भाजपा सरकार पर कांग्रेसियो ने हल्ला बोल करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अतिक्रमण हटाने की आड़ में गरीबो का शोषण कर रही हैं आजादी के वक्त से बैठी जनता जो अतिक्रमणकारी बता कर उजाड़ने में लगी है

 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अपराध समीक्षा बैठक में SSP के कड़े निर्देश

वही जनता को संबोधित करते हुए रणजीत सिंह रावत भी भाजपा पर बरसे रावत ने कहा कि प्रदेश में दस हजार से ज्यादा उद्योग बंद होने के कारण राज्य बड़ी बेरोजगारी से जूझ रहा हैं मंहगाई चार्म सीमा पर है भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी से निजाहत दिलाने की बजाय अतिक्रमण के नाम पर आम जनता को उजाड़ने पर लगी हैं

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

सरकार अपने बेलगाम नोकरशाही के माध्यम से मासूम जनता का शिकार कर रही है रावत ने बेलगाम अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता का शोषण करने बंद करे साथ ही सरकार को भी चेताया हैं कि सरकार ने अगर अपना तुगलकी फरमान वापस नही लिया तो कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी।