उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को लगाया गले…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी में युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड वैलेजालीलॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल कारों का डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  स्टाइपेंड नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा, एलाइड हेल्थ इंटर्न ने सरकार को बताई मांग

 

बताया जा रहा है पारिवारिक कलह के चलते उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात भी उसके घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई सोमवार सुबह वह खाना खाकर घर के छत पर चला गया। इस बीच उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डाल लिया और झूल गया।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी लामाचौड़ में गूंजा सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने छात्रों को बताए आपातकालीन उपाय

 

जब कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मां महालक्ष्मी के चरणों में सीएम धामी, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना

पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसमें उसने कहा है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत.इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.