उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर 201 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार ….

ख़बर शेयर करें -

20 लाख रुपए से अधिक है अंतराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत ।

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध व काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस टीम नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध लगातार दूसरी बडी कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.08.2023 को मसीत हाईवे बरेली नगर को जाने वाले रास्ते के पास चैकिंग के दौरान बरेली नगर को जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को चैकिंग करता देखकर तेज भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस पार्टी द्वारा उसे त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़ लिया

यह भी पढ़ें 👉  पंजा कुश्ती के अखाड़े में एसएसपी अजय गणपति का जलवा, विश्व विजेता खिलाड़ी दलजीत गोराया को मुकाबले में दी शिकस्त

 

जिससे भागने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम सार्थक सन्धु पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बहेडी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताते हुए बताया मेरे पास स्मैक है जिसे मैं देवरनिया, बहेडी जनपद बरेली से गदरपुर में बेचने के लिये लाया हूँ । प्राप्त जानकारी क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर को देकर विधि अनुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के समक्ष उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखी 201 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए समय 21.41 बजे गिरफ्तार कर हिरात पुलिस लिया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर मे FIR NO-194/2023 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।