उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

चन्द्रयान-3 की सकुशल लेंडिंग भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने किया खुशी का इजहार……..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-  देश ने आज विश्व में अपना परचम लहराते हुए अपना चन्द्रयान 3 चाँद पर पहुंचाया। इस मौके पर देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया तथा चंद्रयान के चांद पर सफलतापूर्वक उतरने पर खुशी जताई।

 

 आपको बताते चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization-ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

 

इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है

 

यह भी पढ़ें 👉  SIR-2026 में नैनीताल की मतदाता सूची का होगा गहन सत्यापन, 6.93 लाख मतदाताओं में से हजारों मामलों की सुनवाई पूरी

जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था। इस मौके पर देश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड में भी खुशी का इजहार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ड्राइविंग और वारंटियों पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, चालक पर केस दर्ज; ऑपरेशन प्रहार में एक गिरफ्तार

 

इस मौके पर काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान खुशी से लबरेज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वैज्ञानिकों के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी की।