उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों का धमाका, कई गोल्ड पर कब्जा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/उधम सिंह नगर – देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। देहरादून स्थित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

राज्य के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले, लेकिन उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और जिले का गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़ा निस्तारण में क्या हो रहा है? रामनगर पालिका के रिकॉर्ड खंगालेगी समिति

जिले के कोच मोहम्मद हसन खान ने बताया कि 16 वर्ष आयु वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में अनिका चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अभियुदित, प्रतीक, योगेश और संजय ने भी अपने-अपने वर्गों में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

इसके अतिरिक्त अकरम ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि मुनज्जाह खान, मानव, ऋषिकेश, इब्राहिम, परीक्षित और प्रियांशु ने कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली पदकों से भर दी। प्रतियोगिता में टीम मैनेजर हरीश चौधरी की भूमिका भी सराहनीय रही, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। कोच मोहम्मद हसन खान ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के परिजनों, खेल संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की अनाउंसमेंट बनी सहारा, 5 वर्षीय बच्ची को परिवार और मोबाइल को मिला मालिक