उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

क्या इस पुलिस दारोगा ने अवैध रूप से की हैं संपत्ति अर्जित……

ख़बर शेयर करें -

पुलिस दारोगा के खिलाफ शासन ने दिए विजिलेंस जाँच के आदेश….

देहरादून- आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं। हालांकि इन्हे शासन स्तर से हुए जांच के बावजूद अभी तक इंचार्ज के पद से नही हटाया गया है जबकि विजिलेंस ने मामले की जांच की जा रही है। इस मामले पर आईजी कुमाऊं के मुताबिक अभी आदेश नही मिला है

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने को लेकर समाजवादी आंदोलन पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

 

आदेश मिलते ही फैसला लिया जाएगा।अपर सचिव ललित मोहन रयाल की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस की ओर से 31 जुलाई 2022 को शासन से शर्मा की जांच के लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद सतर्कता समिति की बैठक हुई।

 

यह भी पढ़ें 👉  मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, बड़े लक्ष्य तय करने का दिया संदेश

जिसमें शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है की शर्मा ने चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। यह उनकी कुल आय से कहीं अधिक है। इस संबंध में शासन ने तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण का काम विकास को गति देना, जनता को राहत देना प्राथमिकता: भावना मेहरा