उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

पुलिस की गिरफ्त में आया चरस तस्कर,540 ग्राम चरस सहित मोटर साइकिल बरामद…

ख़बर शेयर करें -

नशे के विरुद्ध विस्फोटक कार्यवाही,540 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…

रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा नशे व मादक पदार्थों की रोक थाम और उधमसिंह नगर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवक्ता संस्कृत परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, तीन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

जिस क्रम में शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदया व निरीक्षक विजेन्द्र शाह प्रभारी SOG उधमसिंह नगर के नेतृत्व में ए०एन०टी०एफ० ऊधम सिंह नगर टीम व थाना रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान भूरारानी रोड आर०ए०एन० चौराहा रुद्रपुर से युवक नितेश कुमार शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी सिंह कालोनी पार्क के सामने रुद्रपुर को 540 ग्राम (आधा किलो) चरस सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच यातायात संभालने उतरी पुलिस, शटल सेवा जारी

बरामद चरस के सम्बन्ध में पूछा तो युवक उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह चरस बिन्दुखत्ता लालकुआं से लेकर आता हूं इस चरस को फुटकर में रुद्रपुर व ट्रा० कैम्प क्षेत्र व डिबडिबा क्षेत्र में उचित दामों में बेचता हूं। युवक उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर एन डी पी एस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।