उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को सफलता, दमुवाढूंगा से पकड़ा गया वारंटी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल जिले में वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के एक मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के बयान पर मुख्यमंत्री धामी का हमला, कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अभियुक्तों और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने संबंधित फौजदारी वाद संख्या 5298/2022 और मुकदमा अपराध संख्या 83/2021 में कार्रवाई करते हुए मोहन सिंह सांगा (53) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी का फैसला, शासनादेश के बाद आंदोलन स्थगित

आरोपी मोहन सिंह सांगा पुत्र नंदन सिंह सांगा, निवासी कैनाल रोड, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, जिला नैनीताल का रहने वाला है। पुलिस ने उसे संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमंती मेहता, कांस्टेबल करतार सिंह और कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी शामिल रहे।