उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल बैंक के नाम से, देश में नैनीताल पर्यटन नगरी बनी है आकर्षण का केन्द्र-अजय भटट…

ख़बर शेयर करें -

अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में अजय भटट ने किया शुभारम्भ….

नैनीताल बैंक केअस्तित्व को बचाना मेरा मुख्य उददेश्य-अजय भटट….

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) नैनीताल बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में केन्द्रीय पर्यटन एवं राज्य मंत्री अजय भटट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। अजय भटट ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए  कहा कि नैनीताल बैंक की शाखायें दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही अन्तिम सीमाओं पर संचालित हो रही हैं। नैनीताल बैंक के नाम से आज पूरे देश में नैनीताल पर्यटन नगरी आकर्षण का केन्द्र बनी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार.....

उन्होंने कहा नैनीताल बैंक की वर्तमान में पांच प्रदेशों मे बैंक की शाखायें संचालित हैं। नैनीताल बैंक की 70 प्रतिशत शाखायें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है जिससे हमारे प्रदेश का विकास में अहम योगदान है। सम्मेलन में नैनीताल बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंत्री श्री भटट को अवगत कराया कि नैनीताल बैंक को निजी क्षेत्र में दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुनर्वास का असर 2027 पर?, हल्द्वानी विधानसभा में बदल सकता है सियासी समीकरण.......

 

जिस पर मंत्री अजय भटट ने कहा कि नैनीताल बैंक के अस्तित्व को बचाना मेरा मुख्य उददेश्य है। उन्होंने कहा सोमवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से समय मिला है। उन्होंने कहा बैंक के सारे अभिलेख के साथ मंत्री से वार्ता कर समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा मेरा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा उनका पूरा प्रयास होगा कि नैनीताल बैंक को बैंक ऑफ बड़ोदा मे समावेश किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यालय में जानलेवा हमला: शिक्षकों ने कहा—यह पूरे सिस्टम पर प्रहार….

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, शंकर कोरंगा, गीता जोशी, चन्द्रशेखर कन्याल, मुकेश बेलवाल, धु्रव रौतेला, नैनीताल बैक के पीयूष दयाल, अभय गुप्ता, आरसी शर्मा, भरत निरमले, संजय साह, बीडी भटट, कमलेश जोशी के साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश से आये नैनीताल बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।