उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

चोरगलिया में कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 150 पाउच बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – अवैध नशे और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 150 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे और शराब के कारोबार के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  ईवीएम-वीवीपैट पर मतदाताओं की शंकाएं होंगी दूर, प्रदर्शन केंद्र पर मिल रही व्यावहारिक जानकारी

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब की तलाश के दौरान ग्राम जगतपुर के पीछे जंगल की ओर कुंवरपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में चेक किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 150 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धर्मवीर सिंह (22) पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, सूर्यानगर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रांची से दुनिया तक चमके माही, ल्वाली के ग्रामीणों को अपने लाल पर नाज

इस मामले में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 50/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिले बेहतर उपचार, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे।