उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में 18 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  ठंडी सड़क के पास झील में शव मिलने से हड़कंप, मोर्चरी में रखवाया गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से फौजदारी वाद संख्या 1084/2020 में गैर-जमानती वारंट एवं कुर्की वारंट जारी था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 377, 498ए, 504 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित है। पुलिस टीम ने आरोपी को शहीद भगत सिंह के पास भवानीगंज स्थित उसके मकान के निकट से गिरफ्तार किया।

यह रही पुलिस टीम

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर विभाग की नजर, हल्द्वानी में शिकायत के बाद टनकपुर रोड पर भी कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।