उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा, अलग-अलग मामलों में थे न्यायालय से वांछित”

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा। दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी के साथ ईमानदारी की जिम्मेदारी भी निभा रही पुलिस, दो मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपदभर में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 11 नवंबर 2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे वाहन खड़े किए तो कटेगा चालान, नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

इन दो वारंटियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आशीष पुत्र मदनलाल, निवासी नई बस्ती, कमेटी लाइन, काठगोदाम शामिल है। उसके विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 1887/25 में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत मामला दर्ज है।

दूसरे आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र नीरज राम, निवासी गोविंद ग्राम, गौला पार, थाना काठगोदाम के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 5228/23 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नशे के खिलाफ कार्रवाई, गौला पार्किंग के पास 35 इंजेक्शन बरामद

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, अपर उप निरीक्षक सत्यपाल राणा, कांस्टेबल करतार सिंह और कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल रहे।