उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

एक लिंक ने खाली किए बैंक खाते, कमोल शाखा में साइबर ठगी का मामला

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी – नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की कमोल शाखा में साइबर ठगी का मामला सामने आने से सोमवार को हड़कंप मच गया। साइबर ठगों ने बैंक के कैशियर के व्हाट्सएप नंबर से लिंक भेजकर एक उपभोक्ता के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, एक अन्य उपभोक्ता के खाते से भी एक लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद कई उपभोक्ता बैंक शाखा पहुंच गए और बैंक प्रबंधन के समक्ष नाराजगी जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, मानदेय वृद्धि से लेकर सेवानिवृत्ति लाभ तक की मांग

पीड़ित धर्मेंद्र कंबोज ने बताया कि उनके मोबाइल पर बैंक के कैशियर के व्हाट्सएप नंबर से एक लिंक भेजा गया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उनके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल बैंक में शिकायत दर्ज कराई।

धर्मेंद्र के अनुसार, शिकायत करने के करीब पांच घंटे बाद उनके दूसरे खाते से भी दो लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। एक के बाद एक दोनों खातों से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर वह हैरान रह गए।

दूसरे उपभोक्ता के खाते से भी एक लाख निकले

वहीं, दूसरी पीड़ित उपभोक्ता रानी कंबोज ने बताया कि उनके खाते से भी साइबर ठगों ने करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद कई अन्य उपभोक्ता भी बैंक शाखा पहुंच गए। ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन के समक्ष नाराजगी जताते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने और साइबर ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों ने प्रस्तुत किए गीत-नृत्य, सम्मान से बढ़ा उत्साह

बैंक प्रबंधन ने शुरू की जांच

बैंक शाखा प्रबंधक अंकित ने बताया कि शाखा के दो उपभोक्ताओं के खातों से साइबर ठगी के जरिए करीब पांच लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और बैंक स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  120वें किसान मेले का आगाज, छह अक्टूबर तक कृषि तकनीक और उत्पादों की प्रदर्शनी

साइबर ठगी की घटना के बाद बैंक के अन्य ग्राहकों में भी चिंता का माहौल है। बैंक प्रबंधन की ओर से मामले की जांच के साथ ही लेनदेन और संबंधित खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।