उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

रामनगर पुलिस ने खोज निकाला पंजाब की पर्यटक का खोया मोबाइल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – पंजाब के कपूरथला से नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सहेलियों के साथ घूमने आई पर्यटक युवती का मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल गुम होने के बाद युवती ने इसकी सूचना 112 पर देने के साथ ही थाना पुलिस से भी शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर नैनीताल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, एडीएम ने चलाया चरखा

सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल पर्यटक अंजली के सुपुर्द कर दिया। खोया मोबाइल वापस मिलने पर अंजली ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।