उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

एटीएम-क्रेडिट कार्ड और चार हजार रुपये वाला पर्स पुलिस ने बरामद कर लौटाया

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – तल्लीताल क्षेत्र में गांधी जी की प्रतिमा के आसपास खोया पर्यटक का पर्स नैनीताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया। पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और करीब चार हजार रुपये नकद थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क सुधार को लेकर सख्ती, 15 अक्टूबर तक पूरा करना होगा काम

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी राहुल चौहान का हरे मिक्स कलर का हैंडबैग/पर्स गांधी जी की प्रतिमा के आसपास कहीं छूट गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर पर्यटक ने पुलिस से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही शुरू की तलाश

मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही तल्लीताल पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश कर पर्स बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पर्स को सुरक्षित पर्यटक को सौंप दिया गया।

खोया हुआ पर्स और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज व नकदी वापस मिलने पर पर्यटक दंपती राहुल चौहान एवं दुग्गेश ने खुशी जताई। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल हरपाल सिंह और पुलिस टीम का त्वरित कार्रवाई एवं सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएमजीएसवाई सड़क की गुणवत्ता पर शिकायत, सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जांच