उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मलबा आया तो खुद मौके पर पहुंचे SSP, जेसीबी लगाकर खुलवाया हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच सड़क पर मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था संभाली।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में दूषित पानी पर शिकंजा, जल संस्थान ने तेज किया क्लोरीनेशन और सैंपलिंग

SSP ने मौके पर मौजूद रहकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया तथा यातायात को जल्द सामान्य कराने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जेसीबी को तत्काल मौके पर भेजकर सड़क पर आया मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत

मलबा हटाए जाने के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया। बाधा दूर होने के बाद हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया। इससे मार्ग पर फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

पुलिस के मुताबिक पहाड़ी मार्गों पर मौसम और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  2027 पर भाजपा की नजर, उत्तराखंड में कमल खिलाने के लिए नितिन नवीन ने कसी कमर